अपर निजी सचिव-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी
● अधीक्षिका परीक्षा-2026 की स्क्रीनिंग 22 मार्च को प्रस्तावित
हरिद्वार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं।
परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के अनुसार, उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा- 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा-2026 की स्क्रीनिंग 22 मार्च को प्रस्तावित है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच होगी। कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल- 2026 तक होंगी। सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-24 का साक्षात्कार 16 मार्च से प्रस्तावित है।
प्रवक्ता की मुख्य परीक्षाएं नौ मई से: माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 के तहत 9 मई को भौतिक विज्ञान, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी और 31 मई को इतिहास विषय की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।
सहायक निदेशक की भर्ती परीक्षा स्थगित: डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक परीक्षा-2025 पूर्व में 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

