भवाली रामलीला कमेटी ने जताया जनता का आभार, आज देवी मंदिर में होगा तिलपात्र और भंडारा
सुबह नौ बजे से तिलपात्र का कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद
भवाली। आदर्श रामलीला कमेटी भवाली की ओर से रामलीला के सफल आयोजन पर नगरवासियों, क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया गया है। कमेटी ने बताया कि 11 से 21 अक्टूबर तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का भव्य मंचन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों से लेकर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और शोभायात्रा तक श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कमेटी ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए दानदाताओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मातृशक्ति, युवाओं और रामभक्तों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कलाकारों, व्यास जी, संगीत मंडली तथा मंच, लाइट और साउंड व्यवस्था से जुड़े सदस्यों के योगदान की सराहना की। कमेटी ने कहा कि सभी के सहयोग और आपसी एकजुटता से रामलीला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आज देवी मंदिर में होगा तिलपात्र
रामलीला की परंपरा के तहत रविवार, 25 अक्टूबर को भवाली स्थित देवी मंदिर में तिलपात्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कमेटी के अनुसार सुबह नौ से दस बजे के बीच तिलपात्र का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने रामलीला के सभी पात्रों, पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल, नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की हैं
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



