कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन
भवाली। कैंची धाम में शनिवार को भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के साथ मिलकर भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। स्वागत करने वाले प्रतिनिधि ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सानिध्य प्राप्त होना उनके लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने दोनों नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना भी की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
Ad

You cannot copy content of this page