उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 22 वर्षीय भांजे रोहित चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लगातार हो रहे हादसों के बीच हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



