घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

ख़बर शेयर करें

घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा
भवाली। घोड़ाखाल स्थित श्री श्री 1008 गोलू देवता मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के सेवक रमेश जोशी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह आठ बजे गणेश पूजा के साथ होगी। इसके बाद सुबह दस बजे रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।
मंदिर प्रबंधन की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page