भवाली में दुकानें और शौचालय बनाएगी पालिका

ख़बर शेयर करें
  • बोर्ड बैठक में सितंबर 2026 तक के आय-व्यय बजट को मंजूरी, पालिका की आय बढ़ाने पर जोर

::बोर्ड बैठक::

भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पालिका की आय बढ़ाने के साथ ही शहर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भीमताल रोड स्थित धनुष पार्क वाली पालिका की खाली जमीन पर दुकानें और शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा दाखिल खारिज नामांतरण के मामलों का अनुमोदन किया गया और सितंबर 2026 तक के आय व्यय के बजट को मंजूरी दी गई। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने कहा कि पालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से भीमताल रोड स्थित जमीन पर दुकानों और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे पालिका की आय में बढ़ोतरी के साथ ही स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जल्द ही स्टीमेट तैयार कराया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।बैठक में पालिका के अधिकारियों और सभासदों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान ईओ सुधीर कुमार, प्रियंका जोशी, साक्षी शर्मा, पंकज जोशी, मनोज तिवारी, सभासद किशन अधिकारी, विनोद तिवारी, अभिषेक मेहता, उमा पढालनी, नाजमा खान, तुलसी देवी, संजय जोशी, मुकेश तिवारी, सपना कुमारी, अमित पांडे और पवन भाकुनी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page