भवाली में पूरी रात जागकर कर्मचारियों ने बंद किया पाइपलाइन का लीकेज

ख़बर शेयर करें
  • कोतवाली चौराहे के पास पानी की बर्बादी रोकने के लिए रात आठ बजे से सुबह तीन बजे तक चला मरम्मत कार्य

भवाली। नगर के कोतवाली चौराहे के पास पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने से लगातार पानी बर्बाद हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जल संस्थान केकर्मचारियों ने रातभर मेहनत कर लीकेज को बंद किया। कर्मचारियों ने रात आठ बजे से सुबह तीन बजे तक मौके पर डटे रहकर पाइपलाइन की मरम्मत की और वेल्डिंग के माध्यम से लीकेज वाले स्थानों को ठीक किया। करीब सात घंटे तक चले इस कार्य के बाद पानी की बर्बादी पर रोक लगाई जा सकी। कोतवाली चौराहे के पास पाइपलाइन से पानी बहने के कारण बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो रहा था। ऐसे में लीकेज को जल्द ठीक करना जरूरी था, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके। कर्मचारियों ने रात के समय भी जिम्मेदारी निभाते हुए मरम्मत कार्य जारी रखा। पाइपलाइन के लीकेज वाले स्थानों पर वेल्डिंग कर उन्हें बंद किया गया। इस दौरान जेई गोपाल सिंह कार्की के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से काम किया।
रात के आठ बजे शुरू हुआ मरम्मत कार्य सुबह तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान किशोर, नवीन, मयंक शाह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों की लगातार मेहनत के चलते पाइपलाइन के लीकेज को बंद करने में सफलता मिली। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए कर्मचारियों द्वारा रातभर किए गए इस कार्य की सराहना की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page