ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

ख़बर शेयर करें

भीमताल, 24 अक्टूबर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नोलॉजी एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस उत्सव में देशभर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 24 विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों से सजे इस आयोजन में पांच लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई।

उत्सव में रोबो वॉर, रोबोटिक फुटबॉल, रोबो कार रेस, ब्रिज बिल्डिंग, रॉकेट लॉन्च चैलेंज और कोड रिले जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ‘वाइबथॉन’ में स्कूल और विश्वविद्यालयों की 50 टीमों ने भाग लिया। वहीं, ‘सीआईडी फाइल्स’ में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने फॉरेंसिक जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण से जुड़ी चुनौती में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पूरी रात जागकर कर्मचारियों ने बंद किया पाइपलाइन का लीकेज

कार्यक्रम में विज्ञान, शतरंज, गेमिंग, वित्तीय जागरूकता, सामान्य ज्ञान, कला और साहित्य से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ‘बुरांश’ फैशन शो के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार दीपक द्वारा लाइव फिगरेटिव पेंटिंग का प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, तकनीक और पर्यावरण के संबंध पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित ने किया राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत

फिनोपोलिस क्लब की ओर से वित्तीय क्षेत्र पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें फोलियो.एआई के सह-संस्थापक सचिन आर. काबरा तथा विश्वविद्यालय के संदीप बिष्ट और नरेंद्र बिष्ट ने प्रतिभागियों को जानकारी दी। आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब ने क्रोशिया कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक कला कौशल से परिचित कराया। इसके अलावा ‘बैटल ऑफ बैंड्स’, ‘ग्रामंच’ और गरबा संध्या ने उत्सव में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। भीमताल परिसर के निदेशक ने प्रतिभागियों और आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, टीमवर्क और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देते हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने ‘प्रयुक्ति 2.0’ को सफल बनाया।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page