छात्रसंघ चुनाव 27 सितंबर को होंगे, 22 को होगी अधिसूचना जारी, 50 हजार की कर पाएंगे खर्च

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसरों व संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 27 सितंबर को होंगे। विवि प्रशासन ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनावी अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

14 अगस्त को कुमाऊं विवि, श्रीदेव सुमन विवि टिहरी गढ़वाल और एसएसजे विवि अल्मोड़ा के कुलपतियों की ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से एक साथ चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव में प्रचार-प्रसार की सामग्री हस्तनिर्मित होगी। चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा भी तय की गई है। इसके आधार पर 10 हजार से कम छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों में अधिकतम 25 हजार और 10 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों में अधिकतम 50 हजार रुपये निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

गुरुवार को डीएसबी परिसर में पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ बैठक हुई। इसके बाद विवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने चुनावी कार्यक्रम घोषित किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page