भीमताल में पहली बार टेलिस्कोप से होंगे चंद्रमा और शनि ग्रह के दर्शन

ख़बर शेयर करें

25 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगा निःशुल्क खगोलीय कार्यक्रम, टेलिस्कोप चलाने का भी मिलेगा मौका

भीमताल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भीमताल में खास आयोजन होने जा रहा है। 25 अक्टूबर रविवार को रामलीला मैदान में टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा और शनि ग्रह के दर्शन कराए जाएंगे। कोस्मिकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोग ब्रह्मांड को करीब से जानने के साथ ही खगोलीय पिंडों को देखने का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रतिभागियों को टेलिस्कोप के जरिए चंद्रमा की सतह और शनि ग्रह को देखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही टेलिस्कोप चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग उपकरण के इस्तेमाल की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। हालांकि, आयोजन स्थल रामलीला मैदान अभी संभावित बताया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों से पहले पंजीकरण कराने की अपील की गई है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9720355659 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एचजीएस भीमताल एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा सम्मानित

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page