भवाली। राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व सेवक नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को भीमताल रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रवि चंद्र पांडे को अध्यक्ष चुना गया। वहीं राकेश कठायत को सचिव, ललित मोहन जोशी को उपाध्यक्ष और विनोद परगाई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हिना मेवाड़ी को महिला उपाध्यक्ष, शुभम कुमार चनियाल को सहसचिव, गौरव सिंह रावत को जिला संगठन मंत्री तथा गोपाल चंद्र जोशी को जिला संरक्षक चुना गया।
अधिवेशन में संगठन की मजबूती और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पदाधिकारियों से संगठन के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



