15 नवंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं की तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड या यूनिट
नैनीताल। जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को 15 नवंबर 2026 तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी पूरी करने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्ड धारकों पर कार्रवाई हो सकती है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार निर्धारित तिथि तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित राशन कार्ड या यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्ड धारक की होगी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल एप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



