गणेश चतुर्थी पर भक्ति और उत्साह से गूंजा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर

ख़बर शेयर करें

भीमताल, 27 अगस्त: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में बुधवार से सात दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की गूंज और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच झांकी के साथ परिसर में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पूरी रात जागकर कर्मचारियों ने बंद किया पाइपलाइन का लीकेज

फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए खूबसूरत मंडप में प्रतिमा स्थापित की गई। विधिवत मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ वातावरण शंखनाद, घंटियों और भजनों से गूंज उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद शास्त्रीय युगल नृत्य ने भारतीय परंपरा की गरिमा को प्रदर्शित किया। उत्साह से भरपूर मराठी नृत्य और मनमोहक पहाड़ी नृत्य ने विविध संस्कृतियों का संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम भजनों और कीर्तन से भक्ति रस में डूबा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

यह आयोजन न केवल आस्था को प्रगाढ़ करता है बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार को एकजुट भी करता है। दिनभर की गतिविधियां भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुईं और आने वाले सात दिनों तक गणेशोत्सव की उमंग पूरे परिसर को आलोकित करती रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page