हल्द्वानी में जीएसटी ट्रिब्यूनल की अतिरिक्त बेंच को कैबिनेट की मंजूरी, टैक्स बार एसोसिएशन ने जताया सीएम का आभार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में जीएसटी अपीलीय अधिकरण (जीएसटी ट्रिब्यूनल) की पीठ स्थापित होने का निर्णय पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं टैक्स प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत मिलेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुलभ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बार की एकजुटता और निरंतर प्रयासों की सफलता बताया है।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने टैक्स बार की बात को गंभीरता से सुना, समझा और इस विषय को कैबिनेट में रखकर सकारात्मक निर्णय का मार्ग प्रशस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से यह विषय मुख्यमंत्री तक प्रभावी रूप से पहुँचा और इस महत्वपूर्ण पहल को गति मिली। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि इस पीठ की स्थापना से पूरे क्षेत्र के करदाताओं और कर-व्यवसायियों को न्याय मिलने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रामनगर टैक्स बार ने भी सरकार की इस शानदार पहल को बहु उपयोग और शानदार बताया और मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त किया व जीएसटी अपीलीय अधिकरण का कुमाऊँ क्षेत्र मे स्थापित होने स्वगात किया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page