सोशल मीडिया में गर्लफ्रेंड से बात करते हुए युवक फांसी के फंदे पर झूला

ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया ऐप पर गर्लफ्रेंड से बात करते हुए युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। फांसी लगाने से पहले वीडियो में युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना बीते सोमवार की आधी रात की बाजपुर की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ अखबार नहीं करता, यह जांच का विषय है। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार देर रात बाजपुर निवासी 20 वर्षीय शाहनवाज पुत्र भोला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक फंदा लगाने से ठीक पहले अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है दोनों में काफी देर से बात चल रही थी। 3 मिनट 43 सेकेंड के वायरल वीडियो में युवक बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया, शाहनवाज हैदराबाद में सैलून का काम करता था। सीओ विभव सैनी ने बताया, जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page