इंदिरा गांधी के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता: खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भवाली स्थित सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी एक नए युग की रचनाकार थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को विकास, विज्ञान, बैंकिंग और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर उन्होंने छोटे किसानों, उद्यमियों और वंचित वर्गों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की स्वतंत्रता में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की राजनीतिक दृढ़ता का परिचय दिया। वहीं वर्ष 1974 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। खष्टी बिष्ट ने कहा कि गरीबी उन्मूलन, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, बैंकिंग व्यवस्था, विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंदिरा गांधी के दूरदर्शी फैसलों ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया टकूरा वन चौकी से जमराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ
Ad

You cannot copy content of this page