ब्रेकिंग::नवीन सिंह क्वीरा निर्विरोध बने जिला भेषज सहकारी संघ के अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा के बैंक निदेशक चुने जाने के बाद रिक्त हुआ था पद, सहकारिता क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई

भीमताल। जिला भेषज सहकारी संघ नैनीताल के चुनाव में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बहुउद्देशीय सघन सहकारी समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह क्वीरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा के नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक का निदेशक चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था। इसके बाद हुए चुनाव में नवीन सिंह क्वीरा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सहकारिता क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उनके अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भवाली नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा और गोपाल बिष्ट ने बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवीन सिंह क्वीरा के नेतृत्व में जिला भेषज सहकारी संघ नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
इसके अलावा लक्ष्मण गंगोला, सुजान रजवार, संजीव भगत, हेमा आर्य, जया बोहरा, राधा कुल्याल, नवीन पलड़िया, संजू मेहरा, ललित मोहन, प्रेम सिंह मेहरा, डॉ. केदार पलड़िया, लक्ष्मीदत्त पलड़िया, हेमा बिष्ट, कमल कुल्याल, निर्वाचन अधिकारी महेश्वर सिंह अधिकारी, सचिव वर्षा वरनवाल, विनय बरगली, दिनेश जोशी और कृष्णपाल बिष्ट सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन सिंह क्वीरा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page