वन विभाग का बड़ा ऑपरेशन, तड़के अवैध निर्माणों पर चला कार्रवाई का अभियान

ख़बर शेयर करें

छड़ी में वन विभाग का बड़ा ऑपरेशन, तड़के अवैध निर्माणों पर चला कार्रवाई का अभियान
रामनगर। पुछड़ी क्षेत्र में शनिवार तड़के वन विभाग की टीम ने वनभूमि पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया। सुबह से ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे।
वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन और वन विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर जुटी हुई है। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी हुई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page