बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग थे सवार

ख़बर शेयर करें

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग थे सवार

छई गांव के पास हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुट गईं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अघरिया गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास मिली है। पायलट से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था। हेलीकॉप्टर की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। खराब मौसम के चलते खोज एवं बचाव अभियान में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग, ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत

जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने हेलीकॉप्टर में छह लोगों के सवार होने की पुष्टि की है। हालांकि, हादसे के बाद हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति और यात्रियों के सुरक्षित होने अथवा हताहत होने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि जोशीमठ के पास छई गांव में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ को संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी दिए हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान
Ad

You cannot copy content of this page