भवाली। क्षेत्र में एक महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली भवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।बशिकायत के अनुसार, महिलाएं एक बैंक्वेट हॉल के पास बैठी हुई थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति से बात करने के दौरान महिला ने पर अभद्र व्यवहार करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। महिलाओं का कहना है कि इस घटना से वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। रॉयल वाल्मीकि आर्मी जिलाध्यक्ष अंकित ने बताया कि समाज के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



