भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के टकूरा वन चौकी से टकूरा, जमराडी, पैटना रमेलागाँव मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था । मोटर मार्ग मै कई जगह गड्डे बने थे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ विभाग से मोटर मार्ग पर डामरीकरण , चौड़ीकरण, सुधारीकरण कार्य की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति कराने के बाद आज कार्य का शुभारम्भ किया! मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण होने के बाद, टकुरा, जमराडी, पैटना, रमेलागाँव,तुषराड आदि गाँव के ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल मलाओ व ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत कर धन्यवाद दिया! मंत्री कैड़ा ने कहा करायल से टकूरा वन चौकी तक जो मोटर मार्ग खराब हुआ है, उसको जल्दी सही करने का प्रयास किया जा रहा है, वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद करायल से टकूरा वन चौकी तक मोटर मार्ग सही किया जायेगा! मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव की सड़क से जोड़ सकू व खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण हो जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है! इसके साथ मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! इस दौरान कविता बोरा, प्रधान कमल बोरा,दीपक बर्गली, प्रधान बलबीर बर्गली, प्रधान कुनाल गोस्वामी, भूपाल रैकूनी, लक्क्षमण सिंह, भवान बोरा, प्रधान दीपक बिष्ट, हेम चंद्र, पंकज बोरा सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



