खेती बर्बाद कर रहे पशुओं को पकड़कर तहसील छोड़ आई महिलाएं

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में लावारिस मवेशियों से त्रस्त ग्रामीणों का सब्र टूट गया। खेती चौपट कर रहे और बाजार में उत्पात मचाने वाले इन जानवरों को महिलाओं ने एकत्र कर सीधे तहसील परिसर में छोड़ दिया। चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो अगला कदम और सख्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश

सैकड़ों महिलाएं आंदोलन स्थल पर पहुंचीं: स्याल्दे में बीते 12 दिनों से ग्रामीण सीएचसी की बदहाली, लावारिस जानवरों की समस्या के साथ ही हाईटेक शौचालय, गोसदन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित हैं। गुरुवार को एकाएक सैकड़ों की संख्या में महिलाएं आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। जुलूस निकालते हुए महिलाओं ने कस्बे से लावारिस मवेशियों को एकत्र किए और तहसील की तरफ बढ़ चले। तहसील परिसर के खुले मैदान में लावारिस पशुओं को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने पुलिसकर्मी पर मारपीट और गाली गलौज का लगाया आरोप

इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन करने लगे। इसके साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह 26 नवंबर को लावारिस पशुओं को लाकर तहसील में बांध देंगे और यहीं घास और पानी की व्यवस्था करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page