लेटीबुंगा में श्रम विभाग का विशेष कैंप, श्रमिकों को बांटी खाद्य सामग्री और स्कूल किट
मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर 15 गांवों के श्रमिकों को गांव के नजदीक मिला योजनाओं का लाभ
अब श्रमिकों को योजनाओं के लिए हल्द्वानी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
भवाली। धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा में शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की पहल पर आयोजित कैंप में 15 गांवों के पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य सामग्री, बच्चों की स्कूल किट समेत विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता था। इसमें उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। कई बार लंबी दूरी तय करने के बाद भी ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ता था। इसी परेशानी को देखते हुए लेटीबुंगा में कैंप आयोजित कराया गया, जिससे श्रमिकों को गांव के नजदीक ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



