भाजपा में अब व्हाट्सएप प्रमुख भी बनेंगे

ख़बर शेयर करें

भाजपा में अब व्हाट्सएप प्रमुख भी बनेंगे

देहरादून। भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए पन्ना प्रमुख के बाद अब वाट्सएप प्रमुख बनाने का भी फैसला किया है। पार्टी अब बूथ स्तर पर कुल छह प्रकार के प्रमुख बनाएगी। वाट्सएप प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि ऊपर से आने वाली जानकारी को बूथ के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि भाजपा अपने संगठन को मजबूत आधार देने के लिए उसमें हर वर्ग को शामिल करने जा रही है। इसके साथ ही बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख के अलावा छह अलग अलग कार्यक्रमों के प्रमुख बनाए जाएंगे जिसमें वाट्सएप प्रमुख भी शामिल हैं। इस कवायद के पीछे पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 11 कार्यक्रमों से बढ़ेगी जनभागीदारी

देहरादून, मुख्य संवाददाता। भाजपा संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया में बूथ स्तर से ही सामाजिक समीकरणों पर फोकस कर रही है। जिला और मंडल अध्यक्ष के तीस फीसदी पद तो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे ही। बूथ स्तर पर गठित होने वाली कमेटियों में भी तीन महिलाओं को अनिवार्य रूप से सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, तमंचा-कारतूस बरामद

इस समय भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 20 नवंबर तक राज्य में बूथ कमेटियों का गठन होना है। पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर गठित होने वाली 11 सदस्यीय कमेटी में तीन महिला सदस्य अनिवार्य रूप से शामिल करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी संगठन की ओर से सभी जिलों को इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही भाजपा के 19 जिलों और 272 मंडल में अध्यक्ष के तीस फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जानी हैं। पार्टी की ओर से संगठनात्मक चुनावों के संदर्भ में जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार बूथ की टोली में अध्यक्ष और 10 सदस्यों का चयन किया जाना है। इस बूथ समिति में कम से कम 3 महिलाएं होनी जरूरी हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page