- देवी जागरण में मां के जयकारों से भक्तिमय होगी डोब ल्वेशाल की रात
भवाली। नगर में आयोजित होने वाले नंदा सुनंदा महोत्सव को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनने लगा है। महोत्सव के तहत कदली वृक्ष लाने से पूर्व मंगलवार रात डोब ल्वेशाल में सुजान सिंह रजवार के आवास पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में मां के भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होगा।
समाजसेवी सुजान सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार 15 सितंबर को रात आठ बजे से देवी जागरण शुरू होगा। उन्होंने क्षेत्र और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बुधवार 16 सितंबर को दोपहर एक बजे विधि विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कदली वृक्ष की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु कदली वृक्ष को लेकर रवाना होंगे। इस धार्मिक आयोजन के उपलक्ष्य में दोपहर दो बजे से भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

