रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, तमंचा-कारतूस बरामद

ख़बर शेयर करें

रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, तमंचा-कारतूस बरामद
हल्द्वानी। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने रामलीला मैदान में चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें 13 कारतूस 12 बोर और चार कारतूस 32 बोर के हैं।
पुलिस ने आरोपी पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, थाना काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page