फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार
बार-बार नई आईडी बनाकर कर रहा था परेशान, साइबर जांच में खुलासा
रामनगर। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बार-बार फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता को परेशान कर रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
पुलिस के अनुसार अरुण कुमार ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रहा है और फोटो पर अश्लील व आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल के साथ जांच शुरू की।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पूछड़ी निवासी जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसकी जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 284/2026 के तहत धारा 79 बीएनएस और 67ए, 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई में रामनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम शामिल रही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page