ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में गणेश चतुर्थी का भव्य शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में गणेश चतुर्थी के तीन दिवसीय समारोह का भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित समारोह में विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भगवान गणेश का स्वागत किया।

समारोह की शुरुआत पर्यावरण-अनुकूल भगवान गणेश की प्रतिमा को रंग-बिरंगी झांकी के साथ कैंपस में लाने से हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भीमताल कैंपस के निदेशक ने स्वयं भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकी को पोर्च क्षेत्र में बनाए गए सुंदर मंडप तक ले जाया गया, जहां विधिवत मूर्ति स्थापना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 11 कार्यक्रमों से बढ़ेगी जनभागीदारी

इसके बाद पूजा-अर्चना, शंखनाद, मंदिर की घंटियों और भजनों के बीच विश्वविद्यालय परिवार ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। विद्यार्थियों और स्टाफ की पारंपरिक पीले एवं लाल रंग की पोशाकों ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के वारंटों पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया। गणेश वंदना के बाद कुमाऊंनी एवं मराठी नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के भजनों और म्यूजिक क्लब ‘स्वर तरंग’ की प्रस्तुति ने समारोह को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, तमंचा-कारतूस बरामद

समारोह का पहला दिन भक्ति, संगीत और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गणेश चतुर्थी के आगामी कार्यक्रमों के बाद 16 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राफिक एरा परिवार ने भगवान गणेश से समस्त विश्वविद्यालय समुदाय एवं समाज में सुख, शांति और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।

“वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभकार्येषु सर्वदा॥”

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page