सीम गांव में समान नागरिक संहिता का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, ग्राम प्रधान खीम सिंह हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट विकासखंड के ग्राम सभा सीम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने पर ग्राम प्रधान खीम सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा ग्राम प्रधान को सम्मान प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जिसमें ग्राम प्रधान ने बताया गया कि ग्राम सभा सीम में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे यह ग्राम सभा शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने वाली ग्राम सभाओं में शामिल हो गई है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों की जागरूकता और सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अन्य ग्राम सभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को समान नागरिक संहिता के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और इसके सफल क्रियान्वयन में जनसहभागिता को आवश्यक बताया। ग्राम प्रधान खीम सिंह ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव के सहयोग से संभव हो पाई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page