रामगढ इंटर कॉलेज में युवाओं ने दिखाया हुनर

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ में ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संसदीय प्रणाली, लोकतंत्र और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पिओरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने युवा संसद के माध्यम से संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और वर्तमान में प्रासंगिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया की जानकारी और अपनी प्रस्तुति से प्रतियोगिता को रोचक बनाया।निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पिओरा ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गहना ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज मौना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली पिओरा इंटर कॉलेज की टीम का चयन अब जनपद स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ के प्रधानाचार्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला, सास, जेठ व ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page