उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
कानून व्यवस्था बनाए रखने और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित
नैनीताल पुलिस के दोनों अधिकारियों की उपलब्धि से विभाग में खुशी
नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र (आईपीएस) को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
शुक्रवार को देहरादून स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित उत्तराखंड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page