मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे धर्मशाला निर्माण की मांग, मंत्री कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार

दर्जनों गांवों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है कुलौरी स्थित मौनी बाबा आश्रम

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुलौरी स्थित प्रसिद्ध मौनी बाबा आश्रम के समीप लगभग 44 लाख से प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण कार्य का आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

मौनी बाबा आश्रम से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचते हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासी आश्रम के समीप श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए धर्मशाला निर्माण की मांग कर रहे थे। मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए धर्मशाला निर्माण कार्य की पहल की और आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों के लंबे समय से देखे जा रहे सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

इस अवसर पर मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और विकास करना तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। धर्मशाला का निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और जनभावनाओं एवं स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात

धर्मशाला निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं शिलान्यास पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।
इस दौरान मौनी महाराज जी ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा,प्रकाश चंद्र नानू,प्रधान हरीश गंगोला, प्रधान पुष्कर सिंह बोहरा, नंदाबल्लभ आर्य, प्रधान लक्ष्मी दत्त बेलवाल, महिपाल सिंह, शेखर थूवाल, शेर सिंह, चंदू पनेरु, दीवान राम सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे!

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page