भवाली में पानी की पाइपलाइनों में मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल संस्थान करेगा छापेमारी

ख़बर शेयर करें
  • मोटर के जरिए पानी खींचने से अंतिम छोर के घरों तक नहीं पहुंच रही आपूर्ति, जेई ने दी चेतावनी

भवाली। नगर क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइनों में मोटर लगाकर पानी खींचने वाले लोगों के खिलाफ अब जल संस्थान सख्त कार्रवाई करेगा। पाइपलाइनों में मोटर लगाए जाने के कारण पानी का असमान वितरण हो रहा है। इससे पाइपलाइन के अंतिम छोर पर स्थित घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि पूर्व में कई बार लोगों को पाइपलाइनों से मोटर हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई घरों में मोटर लगाकर पानी खींचने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे अन्य उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द अपने घरों में लगी मोटर हटानी होगी। विभाग जल्द ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर अचानक जांच अभियान चलाएगा। जांच के दौरान मोटर लगी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ताओं की स्वयं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page