भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी और काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को महज आधे घंटे के भीतर हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। तिकोनिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से भवाली निवासी महिला की मौत हुई, जबकि काठगोदाम में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

पुलिस के मुताबिक भवाली के रानीखेत मार्ग स्थित वार्ड नंबर- 7 निवासी 47 वर्षीय ममता बिष्ट मंगलवार को दवा लेने हल्द्वानी आई थीं। उनके पति आनंद बिष्ट भवाली स्थित आंचल दुग्ध केंद्र में संविदा पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे ममता तिकोनिया में पैदल सड़क पार करते हुए अस्पताल की ओर जा रही थीं। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार युवकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page