ब्रेकिंग::दीपावली के बाद नैनीताल की सियासत में बड़ा धमाका कर सकते हैं शीलू कुमार

ख़बर शेयर करें
  • कम समय में मैदान में मजबूत पकड़, युवा चेहरे की दस्तक से कांग्रेस के समीकरणों में हलचल

भवाली। नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस बीच समाजसेवी एवं युवा नेता शीलू कुमार ने कम समय में जिस तेजी से राजनीतिक मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ाई है, उसने पार्टी के भीतर और बाहर कई दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है। चर्चा है कि दीपावली के बाद शीलू कुमार कोई बड़ा राजनीतिक धमाका कर सकते हैं। उनके अगले कदम पर अब राजनीतिक गलियारों की नजरें टिक गई हैं। शीलू कुमार की सबसे बड़ी ताकत उनका युवा चेहरा और लोगों के बीच लगातार बढ़ती सक्रियता मानी जा रही है। कम समय में क्षेत्र के लोगों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश ने उन्हें नैनीताल सीट की सियासत में चर्चा का विषय बना दिया है। खास बात यह है कि उनकी दावेदारी को अब केवल एक संभावित नाम के तौर पर नहीं, बल्कि आने वाले चुनाव में समीकरण प्रभावित करने वाले चेहरे के रूप में देखा जाने लगा है।नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस के कई चेहरे अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं, लेकिन शीलू कुमार की तेजी से बढ़ती सक्रियता ने टिकट के गणित को दिलचस्प बना दिया है। राजनीतिक जानकारों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस इस बार किसी अनुभवी चेहरे पर दांव लगाएगी या युवा नेतृत्व को मौका देकर नया प्रयोग करेगी, फिलहाल शीलू कुमार की ओर से दीपावली के बाद की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अगर उनकी सक्रियता इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो नैनीताल सीट पर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में नए समीकरण बनना तय माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपावली के बाद शीलू कुमार कौन सा ऐसा सियासी पत्ता खोलते हैं, जिससे विरोधियों की धड़कनें बढ़ सकती हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सीट में उगेंगी प्रकाश की किरणें, 35 साल के राजनीतिक अनुभव और संगठन में लंबे सफर को बनाया आधार
Ad Ad

You cannot copy content of this page