कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से गूंजा कैंची धाम, धीरज तिवारी के नेतृत्व में जुटे युवा कार्यकर्ता

भवाली। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के कैंची धाम पहुंचने पर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के गगनभेदी नारों से कैंची धाम का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
प्रदेश संगठन महामंत्री के आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। स्वागत कार्यक्रम में जिला सह संयोजक शिवेंद्र कांडपाल, महामंत्री राहुल तिवारी, शुभांकर बिष्ट, संजय भट्ट, राहुल नेगी, बालम चंद्र और हितेश कुमार सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page