- ग्रामीणों ने विभाग से की जल्द मरम्मत कराने की मांग
अल्मोड़ा। दुर्गा नगर से चायखान जाने वाले मार्ग के अनुली क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्राम प्रधान पार्वती फर्त्याल ने बताया कि सड़क पर गड्ढे होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रधान प्रतिनिधि दीपक फर्त्याल संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



