त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की छापेमारी, छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
व्यवसायिक सिलेंडरों का हो रहा था उपयोग, संचालकों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
नैनीताल। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट के साथ तल्लीताल क्षेत्र के छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने साई भोजनालय, श्री ओम फूड एंड स्वीट्स, आदि किचन, मैगी प्वाइंट, पंजाबी ढाबा और स्वास्तिक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग होता मिला।
टीम ने होटल संचालकों और प्रबंधकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, ग्राहकों को अनिवार्य रूप से बिल देने और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री का पूरा विवरण रखने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य भंडार की नियमित सफाई, आवश्यकता के अनुसार दवाओं का छिड़काव करने और प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने को कहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page