दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

ख़बर शेयर करें

दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां
फायर यूनिट के रिस्पॉन्स टाइम से लेकर हाइड्रेंट की कार्यशीलता तक का किया परीक्षण, जीआईएस लोकेशन के इस्तेमाल के दिए निर्देश
हल्द्वानी। दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए रविवार को अग्निशमन विभाग ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान फायर यूनिट के रिस्पॉन्स टाइम, संसाधनों की उपलब्धता, जल स्रोतों और फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता को परखा गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी हरबंस सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व में यह अभ्यास कराया गया। पहली मॉक ड्रिल नरीमन क्षेत्र स्थित जहीर टी स्टॉल के पास आयोजित की गई। यहां नजदीकी फायर हाइड्रेंट, जल स्रोतों और उनकी जीआईएस लोकेशन की जानकारी जुटाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति में जीआईएस लोकेशन और लिंक का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page