रुद्रपुर/ शनिवार को मकान विवाद से परेशान एक महिला पेट्रोल से भरी बोतल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई और आत्मदाह की चेतावनी दी। तत्काल कई महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर महिला को सुरक्षित एसपी सिटी कार्यालय ले जाया गया। यहां करीब तीन घंटे तक एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही। बाद में एसपी सिटी द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर महिला शांत हुई।
राजबाला जैन पत्नी रामपाल उर्फ पवन कुमार जैन निवासी आवास विकास, रुद्रपुर पिछले कई वर्षों से मकान में रह रही हैं। उन्होंने अपने देवर सुरेश जैन और उनके परिवार को बिना किराये के मकान में रहने दिया था। आरोप है कि बाद में सुरेश ने नगर निगम की कूड़ा पर्चियों के आधार पर अपने नाम से बिजली कनेक्शन करा लिया, जबकि मकान की रजिस्ट्री, दाखिल खारिज और बिजली कनेक्शन पहले से राजबाला के नाम दर्ज हैं। इस संबंध में ऊर्जा निगम द्वारा सुरेश जैन को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का कहना है कि जिला न्यायालय द्वारा एकपक्षीय रूप से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए भूतल पर ताले लगा दिए थे। आरोप है कि 1 मई को देवर ने ताले तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस ने मामला सुलझाया। महिला का कहना है कि 14 नवंबर को फिर से कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए कब्जे की कोशिश की गई, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी और उच्च अधिकारियों को साक्ष्यों सहित स्पीड पोस्ट से दी, लेकिन कोई कार्र
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

