दर्दनाक हादसा खाई में गिरी कार तीन लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे लगातार लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे है. एक बार फिर अल्मोड़ा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पूजा कार्यक्रम से घर लौट रहे तीन लोगों की कार गहरी खाई में गिर गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने 2027 में नैनीताल सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान, जनसंपर्क कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

जानकारी के मुताबिक कार संख्या यंके 04 एनएफ 6683 रात के समय नोघरिया गांव से पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह चमड़खान स्थित अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान भाटिया के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page