प्रकाश आर्य ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, सुनीं जनसमस्याएं
2027 में नैनीताल सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान
प्रकाश आर्य ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, सुनीं जनसमस्याएं
2027 में नैनीताल सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान
गरमपानी। भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने रविवार को क्वारब, सिरसा, खीनापानी, सुयालबाड़ी, छड़ा और चमड़िया सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
प्रकाश आर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को नैनीताल सीट पर जीत दिलाना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जनसंपर्क तेज कर जनता के बीच रहना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उज्ज्वल और दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



