ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
गैर-जमानती वारंट के तहत दोनों आरोपियों के घर पर दी दबिश
भवाली/हल्द्वानी। नैनीताल जिले में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को 11 अक्टूबर को उनके आवास पर दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिले में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने संबंधित फौजदारी वाद में जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र और टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, दोनों निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 118/22 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 380, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page