नैनीताल सीट पर कमल खिलाएंगे प्रकाश,35 वर्षों से राजनीति में सक्रिय है प्रकाश

ख़बर शेयर करें

भवाली निवासी प्रकाश आर्य की क्षेत्र में मजबूत पकड़, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से बढ़ा जनाधार

भवाली। नैनीताल विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां भले ही अभी शुरुआती दौर में हों, लेकिन दावेदारों ने अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भवाली निवासी भाजपा नेता प्रकाश आर्य भी नैनीताल विधानसभा में कमल खिलाने की तैयारी में जुटे हैं। पिछले करीब 35 वर्षों से राजनीति में सक्रिय प्रकाश आर्य लगातार क्षेत्र की जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। उनकी नजर नैनीताल विधानसभा सीट पर है और वह जनसंपर्क के जरिए अपनी राजनीतिक दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं।
प्रकाश आर्य की पहचान एक सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति के रूप में है। यही वजह है कि क्षेत्र के छोटे-बड़े हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सामाजिक कार्यक्रम हों या धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन, प्रकाश आर्य हर जगह लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। उनकी कार्यशैली में सभी को साथ लेकर चलना और लोगों के सुख-दुख में भागीदारी करना शामिल है।
राजनीति में साढ़े तीन दशक का अनुभव रखने वाले प्रकाश आर्य क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी परिचित हैं। लगातार जनता के बीच रहना, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और कार्यकर्ताओं से संवाद उनकी राजनीतिक सक्रियता को दर्शाता है। समर्थकों का मानना है कि उनका यही जनसंपर्क आने वाले समय में नैनीताल विधानसभा की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकता है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता को कितनी तरजीह देता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page