दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI
भवाली। दीपावली पर आतिशबाजी के बीच भवाली की हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। ऑनलाइन एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म IQAir के आंकड़ों के अनुसार 8 नवंबर को भवाली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 11:30 बजे 102 दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में पीएम 2.5 प्रदूषक की मात्रा 35.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही।
AQI का यह स्तर संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है। खासकर अस्थमा, सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि यह आंकड़ा सैटेलाइट आधारित अनुमान है, इसे सरकारी निगरानी केंद्र की प्रमाणित रीडिंग नहीं माना जा सकता।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



