भवाली में 16 अक्टूबर से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव, 20 को मां का डोला भ्रमण

ख़बर शेयर करें

भवाली में 16 अक्टूबर से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव, 20 को मां का डोला भ्रमण

  • पांच दिवसीय आयोजन में भजन, सुंदरकांड, गरबा और झोड़ा नृत्य होंगे मुख्य आकर्षण

भवाली। नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, पूजा अर्चना, भजन कीर्तन, सुंदरकांड, गरबा और झोड़ा नृत्य समेत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर को मां के डोला भ्रमण और विसर्जन के साथ होगा। नंदा सुनंदा कमेटी अध्यक्ष मनीष साह ने बताया कि आयोजन के पहले दिन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे मातृशक्ति की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम छह बजे आरती और भोग का कार्यक्रम होगा।शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह पूजा-अर्चना और भोग के बाद दोपहर 2:30 बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम चार बजे धुनुची आरती और भोग का आयोजन होगा।रविवार, 18 अक्टूबर को सुबह पूजन, भोग, हवन एवं कन्या पूजन किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे गरबा नृत्य और शाम छह बजे आरती एवं भोग होगा।
सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह पूजन एवं भोग के बाद दोपहर 2:30 बजे स्थानीय मातृशक्ति की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम 3:30 बजे झोड़ा नृत्य होगा। शाम छह बजे दीपदान, आरती एवं भोग के साथ दिन के कार्यक्रम संपन्न होंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर को सुबह पूजन एवं भोग के बाद दोपहर 12 बजे मां दुर्गा के डोले का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page