भवाली में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने एसपी व सीओ को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को नगर की एक बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रेबाधर मठपाल (पुलिस अधीक्षक संचार) और रविकांत सेमवाल (पुलिस क्षेत्राधिकारी) को गणेश भगवान की मूर्ति व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। इसी योगदान के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने भी व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय से ही नगर में शांति एवं व्यवस्था कायम रह सकती है। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।
समारोह में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी व स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page