भवन गणना के दौरान इस बार आपकी दहलीज पर कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, रहे तैयार

ख़बर शेयर करें

देहरादून। आपके घर की दीवार ईंट से बनी है या पत्थर से? फर्श पर टाइल्स बिछी है या सीमेंट ? भवन गणना के दौरान इस बार आपकी दहलीज पर इस तरह के कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे।

जनगणना निदेशालय की ओर से भवन गणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें मकान से लेकर वाहन, फोन और अन्य सुविधाओं से जुड़े कई तरह के सवाल शामिल किए गए हैं। इसके बाद अब गणना को लेकर प्रशिक्षण का काम भी शुरू हो गया है। विदित है कि राज्य में इस साल 25 अप्रैल से 24 मई तक भवन गणना का काम प्रस्तावित है और जल्द ही इस संदर्भ में नोटिफिकेशन होने वाला है। इससे पहले नौ अप्रैल से 24 अप्रैल तक जनगणना पोर्टल पर लोग अपनी जानकारी खुद भी भर सकते हैं।मालिक हैं या किराएदार
मकान को लेकर पूछे जाने वाले सवालों में दीवार, छत, फर्श में प्रयोग सामग्री के साथ मकान कच्चा है या पक्का, यह भी बताना होगा। साथ ही सदस्यों और विवाहित जोड़ों को लेकर अलग से पूछा जाएगा। इस दौरान घर के मुखिया का नाम, उसकी जाति और परिवार में रहने वाले कुल सदस्यों की संख्या बतानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रेडियो है या टीवी

भवन गणना में डिजिटल इंडिया की प्रगति भी जांची जाएगी। पूछा जाएगा कि आप आज भी रेडियो सुनते हैं या टेलीविजन देखते हैं। जेब में सामान्य फोन है या स्मार्टफोन? घर पर लैपटॉप, कंप्यूटर और स्मार्टफोन की जानकारी के साथ ही इंटरनेट के लिए उपयोग में लाई जाने वाली डिवाइस की भी जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

साइकिल है या कार

भवन गणना के दौरान वाहन को लेकर भी पूछा जाएगा। इसमें बताना होगा कि आपके पास कोई वाहन है या नहीं। साइकिल, स्कूटर, कार या जीप जैसा कोई वाहन है तो उसकी जानकारी उपलब्ध कारानी होगी। साथ ही पीने के पानी का स्रोत, रोशनी के लिए बिजली और चूल्हे के ईंधन के बारे में भी बताना होगा

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page