होली में जबरन रंग लगाया तो होगा मुकदमा

ख़बर शेयर करें

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने वालों और माहौल खराब करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान फोन चलाने, लापरवाही बरतने पर नो वर्क नो पे की नीति अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोतवाली सभागार में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने कहा कि होली ड्यूटी में महिला पुलिसकर्मियों को पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त (चीता) में तैनात किया जाएगा। बैठक में 39 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया और पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page