- भीषण गर्मी में लोगो के घरों में नही पहुँच रहा पानी
भवाली। भीषण गर्मी के बीच एक ओर क्षेत्र में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर एक बिल्डर द्वारा जल संस्थान के पानी का उपयोग कर निर्माण कार्य में लैंटर डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर ने बिना वैध पानी कनेक्शन के दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य पूरा कर लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व में जल संस्थान के जेई ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन कनेक्शन हटाया था और चेतावनी भी दी थी कि बिना अनुमति पानी का उपयोग नहीं किया जाए। इसके बावजूद बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया। वही बिल्डरों पर किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष को मारने की धमकी का आरोप लगाया था।। मामले को लेकर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाण्डे ने पहले ही एसएसपी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। नंद किशोर पाण्डे ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते हुए दबंगई के बल पर लैंटर डाल दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेशों का भी पालन नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि कहल क्वीरा क्षेत्र में गर्मी के चलते आम लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। जल संस्थान जेई गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था। मंगलवार को फिर निरीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

